About Us

उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०

एक शीर्ष श्रम सहकारी संस्था, जो प्रदेश भर की श्रम सहकारी समितियों के माध्यम से निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित कराने हेतु समर्पित है।

1972

स्थापना वर्ष

335+

संबद्ध श्रम सहकारी समितियाँ

2018

राजकीय निर्माण एजेन्सी घोषित
1

संस्था का इतिहास एवं विकास यात्रा

1972

उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० (UPCLDF), लखनऊ की स्थापना एक शीर्ष श्रम सहकारी संस्था के रूप में की गई, जिसका उद्देश्य सहकारी समितियों के माध्यम से निर्माण एवं विकास कार्यों को संगठित रूप से संचालित करना था।

1980

संस्था ने अपनी कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों का विस्तार करते हुए “उ०प्र० श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ लि०” के नाम से कार्य प्रारम्भ किया, जिससे इसकी गतिविधियों का दायरा और व्यापक हुआ।

2014

संस्था का नाम परिवर्तित कर “उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० (UPCLDF)” रखा गया, जो वर्तमान में इसकी पहचान है।

2018

शासनादेश संख्या-19/2018/बी-2-1143/दस-2018 दिनांक 17.12.2018 द्वारा संस्था को पुनः अनन्तिम रूप से “राजकीय निर्माण एजेन्सी” घोषित किया गया, जिससे शासकीय निर्माण कार्यों में इसकी भूमिका और सुदृढ़ हुई।

2

उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र

सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से भवन निर्माण एवं अवस्थापना कार्यों का संपादन।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना।

प्रदेश की 335 से अधिक श्रम सहकारी समितियों को संबद्ध कर उनके सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य करना।

शासकीय निर्माण एजेन्सी के रूप में विभिन्न सरकारी विभागों हेतु निर्माण कार्यों का क्रियान्वयन।

3

वर्तमान दर्जा

संस्था को शासनादेश संख्या-19/2018/बी-2-1143/दस-2018 दिनांक 17.12.2018 द्वारा पुनः अनन्तिम रूप से “राजकीय निर्माण एजेन्सी” घोषित किया गया है, जिसके अंतर्गत संस्था प्रदेश में विभिन्न सरकारी निर्माण एवं विकास परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभा रही है।